पटियाला शहर में हुआ चूरी डोरा के महाप्रसाद का वितरण, सैंकड़ों संगतों ने भरी हाजिरी

विधायक कोहली, मेयर गोगिया सहित शहर की प्रमुख हस्तियां पहुंची

by TheUnmuteHindi
पटियाला शहर में हुआ चूरी डोरा के महाप्रसाद का वितरण, सैंकड़ों संगतों ने भरी हाजिरी

पटियाला शहर में हुआ चूरी डोरा के महाप्रसाद का वितरण, सैंकड़ों संगतों ने भरी हाजिरी
– विधायक कोहली, मेयर गोगिया सहित शहर की प्रमुख हस्तियां पहुंची
– पूरा दिन देर रात तक चला शिव भोलेनाथ का भंडारा
पटियाला, 11 फरवरी : बहावलपुर बिरादरी का महाप्रसाद चूरी डोरा जो कि आज परशुराम वाटिका सरहिंदी गेट पर जिसका आयोजन किया गया। इस समागम में शहर की सैंकड़ों संगतों ने हाजिरी भरी तथा पूरा दिन भोलेनाथ का भंडारा चला। इस समागम में विशेष तौर र विधायक अजीतपाल सिंह कोहली पटियाला एवं कुंदन गोगिया मेयर पटियाला पहुंचे, जिन्होंने इस समागम की आरंभता करवाई।
इस मौके पर बहावालपुर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान चंद कटारिया जी,रमेश अहूजा इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजेश कुमार राजू साहनी और प्रधान अशोक सचदेवा ने मुख्य तौर पर सभी इलाका निवासियों का स्वागत किया। इस मौके पर भंडारा सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक अटूट चला जिसमें चूरी का प्रसाद, आलू, साग, चावल के आटे की पूरी, लस्सी, कॉफी का वितरण किया गया जिसका आनंद पटियाला शहर की पूरी बहावलपुरी बिरादरी ने उठाया। इस मौके पर बहावलपुरी बिरादरी के सभी मेंबर साहिबान उपस्थित रहे और कमेटी के विशेष सदस्य राजू सपरा, अजय, राजू छाबड़ा, मनोज, रवि, सुनील, महेश सचदेवा, कृष्ण गोगिया, नीटू गोगिया, आदि उपस्थि रहे।
यह धार्मिक समागम समाज में जागरूकता पैदा करते हैं : कोहली
इस मौके विधायक अजीतपाल ङ्क्षसह कोहली ने कहा कि आज हुए इस भंडारे में पहुंची हजारों संगतों से यह स्पष्ट है कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि राजू साहनी तथा अन्य नेताओं द्वारा करवाए इस समागम में पहुंची हजारों संगतों से स्पष्ट है कि पटियाला के लोग धार्मिक समागमों में बहुत बढ़ चढक़र पहुंचते हैं तथा अपने भगवान का गुणगान करते हैं। उनहोंने कहा कि पटियाला हिंदू सिख एकता का प्रतिक है। यहां बहुत सारे सिख समाज के लोग भी पहुंचते हैं।

You may also like