62
काबुल, 16 अगस्त 2025: शनिवार देर रात अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि यह भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जिससे आफ्टरशॉक की संभावना बढ़ गई है।
एनसीएस के मुताबिक, इससे पहले 13 अगस्त को 4.2 तीव्रता और 8 अगस्त को 4.3 तीव्रता का भूकंप भी 10 किलोमीटर की गहराई पर आ चुका है। उथले भूकंपों को गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इनकी भूकंपीय तरंगें सतह के करीब ज्यादा तीव्रता से पहुंचती हैं, जिससे जमीन का कंपन बढ़ता है और इमारतों को नुकसान तथा हताहत होने का खतरा अधिक रहता है।
ये भी देखे: भारत के पड़ोसी चीन और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, तीव्रता 4 से 4.5