मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी मात्रा में लाहन की बरामद
जब्त मदिरा की कीमत 25 लाख के करीब, कार्रवाई शुरू
ग्वालियर, 28 दिसंबर : मध्य प्रदेश की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बड़ी मात्रा में लाहन को बरामद कर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जिले में कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त,ग्वालियर राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा की सूचना पर आन्तरिक क्षेत्र में बड़ागांव जागीर बंजारा डेरा, बरसाना मोहल्ला कंजर डेरा में आबकारी बल द्वारा शुक्रवार को दबिश दी गई। आबकारी बल की दबिश के दौरान लगभग 25 हजार गुड लहान, 200 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई है। उक्त कार्रवाई में जब्त मदिरा की कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस मौके अधिकारियों ने कहा कि अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा किसी प्रकार के असमाजिक तत्व को फटकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने ऐसे समाज विरोधी तत्वों को भी ऐसी कार्रवाईयों से गुरेज करने के लिए चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी मात्रा में लाहन की बरामद
जब्त मदिरा की कीमत 25 लाख के करीब, कार्रवाई शुरू
88