Madhya Pradesh Car Accident News: मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार चौकी स्थित महादेव घाट पुल के पास आज दोपहर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पुल फांदकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में आठ लोगों की दुखद मौत हो गई है वही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
मृतक जबलपुर जिले के पौड़ी और आसपास के गांवों के निवासी हैं। ये लोग बांदकपुर से दर्शन कर घर लौट रहे थे।
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे मंगलवार सुबह दर्शन के लिए अलग-अलग कारों से बांदकपुर आए। वे यहां से दर्शन कर गांव लौट रहे थे। तभी बनवार के महादेव घाट पुल से उनकी बोलेरो गिर गई। वाहन में 13 लोग बैठे हुए थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद सात घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो घायलों की अस्पताल में मौत हो गई तथा शेष पांच घायलों को गंभीर हालत के कारण ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। कलेक्टर ने बताया, यह दुर्घटना महादेव घाट पुल के मोड़ पर हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो की गति काफी तेज थी, इसलिए चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे बोलेरो नदी में गिर गई। जानकारी मिलने के बाद सरकार मृतक को उचित मुआवजा प्रदान करेगी।
ये भी देखे: उत्तर प्रदेश: बस-रिक्शा की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत