लाइका प्रोडक्शन्स: हिट और मिस का दशक

by chahat sikri
लाइका प्रोडक्शन्स: हिट और मिस का दशक

Lyca Production:  2014 में लाइका समूह ने तमिल सिनेमा में कदम रखा और यह एक महत्वपूर्ण पल था। एक बड़ा बिजनेस ग्रुप इस छोटे क्षेत्र में आया और उन्होंने वादा किया कि चीजें बदलेंगी और उन्होंने यह साबित भी किया है।अगले 10 सालों में लाइका ने तमिल सिनेमा को कुछ सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्में दीं जिसमें रजनीकांत की सबसे बड़ी हिट फिल्में भी शामिल थीं।

तमिल सिनेमा में इतिहास रचती लाइका की बड़ी फिल्में

लाइका ने 2014 में विजय-स्टारर “कथ्थी” फिल्म से शुरुआत की जो एक बड़ी सफलता थी। इसके बाद “वडा चेन्नई” और “इप्पादाई वेल्लुम” जैसी हिट फिल्में आईं थी। “एंथिरन” की सीक्वल ने रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी हिट बनाई और 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी। लाइका ने “दरबार” और “पोन्नियिन सेलवन” जैसी बड़ी फिल्में भी बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में अक्षय कुमार की “राम सेतु” भी बनाई है।

 10 सालों में 34 फिल्में बनाईं

लाइका ने 10 सालों में 34 फिल्में बनाईं और कई वितरित कीं है। इनमें तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्में और फ्रैंचाइज़ी शामिल थीं। लेकिन 2023 में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल होने लगीं। “चंद्रमुखी 2”, “लाल सलाम”, “इंडियन 2” जैसी 5 बड़ी फिल्में फ्लॉप रहीं थी। इन फिल्मों में 1100 करोड़ का खर्च आया  लेकिन कमाई सिर्फ 500 करोड़ हुई थी। इससे लाइका को भारी नुकसान हुआ था।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से आने वाले कम राजस्व ने भी लाइका को प्रभावित किया था। उनकी नकदी की कमी इतनी बढ़ गई कि सूत्रों  के मुताबिक उनकी आखिरी दो फिल्में बनाने के बाद प्रोडक्शन हाउस बंद हो सकता है। लाइका ने तमिल सिनेमा को बहुत कुछ दिया लेकिन अब उन्हें भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी देखे: आईपीएल 2025: श्रेयस अय्यर ने टीम को 243 तक पहुँचाया

You may also like