लुधियाना, 19 जून 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार, 19 जून 2025 को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुआ है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस सीट पर उपचुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की जनवरी 2025 में गोलीबारी में मृत्यु के बाद हुआ, जिसके कारण यह सीट खाली हो गई थी। मतगणना 23 जून को होगी, और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे।
जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 41.04% मतदान दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे तक 8.5%, 11 बजे तक 21.51%, और 1 बजे तक 33.42% मतदान हुआ था।
मतदान शांतिपूर्ण रहा, और सभी 194 पोलिंग बूथों पर EVM और VVPAT का उपयोग हुआ, साथ ही वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की गई।
इस उपचुनाव में 1,75,469 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र थे, जिनमें 85,371 महिलाएं और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। यह चुनाव पंजाब की सियासत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सभी दलों के लिए एक लिटमस टेस्ट माना जा रहा है।
हालांकि, मतदान के दौरान कुछ विवाद भी सामने आए। कुछ डिजिटल न्यूज पोर्टलों के खिलाफ चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगा, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर ओपिनियन पोल प्रकाशित किए। इसके बावजूद, ACP जतिन बंसल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, और सुरक्षा के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था।
ये भी देखे: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव LIVE: सुबह 11 बजे तक 21.51 फीसदी वोटिंग, लगातार पहुंच रहे मतदाता