लुधियाना वेस्ट उपचुनाव LIVE: उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत वोटिंग, देखें अपडेट

by Manu

लुधियाना, 19 जून 2025: Ludhiana West By Election Live: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आज, 19 जून 2025 को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। नतीजे 23 जून को घोषित होंगे। यह लुधियाना वेस्ट उपचुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से हुई मौत के बाद खाली हुई सीट के लिए हो रहा है। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, बीजेपी के जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के एडवोकेट परुपकार सिंह घुम्मन मैदान में है।

vote

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक लुधियाना पश्चिम में 8.50% मतदान

सुबह 9 बजे तक लुधियाना पश्चिम में 8.50% मतदान दर्ज किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें। उन्होंने कहा, “लुधियाना पश्चिम के समझदार वोटरों से मेरी गुजारिश है कि अपने इलाके के विकास और तरक्की के लिए वोट डालने जरूर जाएं। आज को छुट्टी का दिन न समझें, बल्कि अपने कर्तव्य को निभाएं।”

voting

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: क्यों रोमांचक है इस बार का चुनाव?

लुधियाना पश्चिम एक शहरी सीट है, जहां 1.75 लाख वोटर 194 पोलिंग स्टेशनों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पिछले 10 विधानसभा चुनावों में इस सीट पर औसतन 56.64% मतदान हुआ है, और 2022 में यह 64.4% था। इस बार का उपचुनाव AAP के लिए सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रखने की परीक्षा है, जबकि कांग्रेस इसे वापसी के मौके के रूप में देख रही है। बीजेपी और SAD भी अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में हैं, जिससे मुकाबला चारों ओर से रोमांचक हो गया है।

bjp vote

हाल ही में जवाहर नगर कैंप में आशु और पुलिस के बीच हुई तनातनी ने भी माहौल को गरमाया है, जहां आशु ने पुलिस पर उनके कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया था। AAP ने इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया, जबकि कांग्रेस का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

ये भी देखे: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु की पुलिस से झड़प

You may also like