94
लुधियाना, 04 जून 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुट गए हैं।
कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार भारत भूषण आशु के समर्थन में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें भूपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अलका लांबा, कन्हैया कुमार, राज बब्बर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के निधन के बाद हो रहा है। मतदान 19 जून 2025 को होगा, और नतीजे 23 जून 2025 को घोषित किए जाएंगे।
ये भी देखे: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: बीजेपी कैंडिडेट जीवन गुप्ता ने भरा नामांकन