लुधियाना, 18 जून 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले, 18 जून 2025 को जवाहर नगर कैंप में माहौल उस वक्त गरम हो गया, जब कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु और थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पुलिस ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने की कोशिश की।
आशु ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है और झूठी शिकायतें लिखकर उन्हें उनके घरों से जबरन उठाकर परेशान कर रही है। इस दौरान कोचर मार्केट चौकी के इंचार्ज एक लिखित शिकायत लेकर पहुंचे, जिसे आशु ने गुस्से में फाड़कर फेंक दिया।
देखते ही देखते सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और आशु के समर्थक थाना डिवीजन नंबर 5 पहुंच गए, जहां हंगामा शुरू हो गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और कार्यकर्ता पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। आशु ने दावा किया कि यह सब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) की साजिश है, जो उनकी चुनावी मुहिम को कमजोर करने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। इस घटना ने उपचुनाव से पहले लुधियाना पश्चिम में सियासी सरगर्मी को और बढ़ा रही है
ये भी देखे: Ludhiana: भारत भूषण आशु को समन भेजने वाला विजिलेंस SSP सस्पेंड