लुधियाना, 20 नवंबर 2025: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात पुलिस और आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले पंजाब पुलिस ने कुछ खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने पुलिस टीम उन्हें लाडोवाल क्षेत्र में लेकर गई थी। जब टीम टोल प्लाजा के पास पहुंची तो अचानक आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और भागने की कोशिश की।
पुलिस ने फौरन जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में दोनों आतंकी घायल हो गए। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर खुद मौके पर पहुंच गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।
पुलिस का दावा है कि ये गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। घायल आतंकियों से पूछताछ के बाद और खुलासे होने की उम्मीद है। पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी देखे: Kishtwar News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, ऑपरेशन जारी