लुधियाना की AAP विधायक राजिंदर पाल कौर छीना सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

by Manu
राजिंदर पाल कौर

लुधियाना, 13 अगस्त 2025: लुधियाना साउथ से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना के साथ हरियाणा के खनौरी बॉर्डर के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उनकी टोयोटा इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में विधायक छीना और उनके साथ मौजूद गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे में विधायक के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत कैथल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज लुधियाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक छीना हाल ही में अमेरिका में एक सम्मेलन में हिस्सा लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी थीं। उनके पति, बेटे, गनमैन और ड्राइवर उन्हें लेने दिल्ली गए थे और सभी पंजाब लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनीं राजिंदर पाल कौर छीना की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है।

ये भी देखे: जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: नशा और हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

You may also like