लखनऊ में युवती ने लगाए शादी के नाम पर शोषण के आरोप, उन्नाव के युवक पर FIR

by Manu
यौन शोषण

लखनऊ, 26 सितंबर 2025: राजधानी में गोमतीनगर विस्तार की एक युवती ने उन्नाव के रजनू कुमार पर शादी का लालच देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं, कैसरबाग की दूसरी युवती ने फूलबाग के रहने वाले अनस रिजवान पर भी ऐसी ही हरकत का इल्जाम ठोका है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

गोमतीनगर विस्तार थाने के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली है, और आरोपी रजनू भी उसी गांव का है। कुछ दिनों पहले रजनू ने प्यार के बहाने उसे फंसाया, शादी का ख्वाब दिखाया और कई बार यौन शोषण किया। लेकिन जब युवती ने शादी की बात उठाई, तो रजनू पलट गया। अब पीड़िता ने सारी आपबीती थाने में सुनाई, जिसके बाद FIR दर्ज हो गई।

ये भी देखे: रबूपुरा में विधवा महिला ने दामाद पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, ब्लैकमेल कर बनाया अश्लील वीडियो

You may also like