LSG बनाम MI: थ्रिलर मैच में लखनऊ ने मुंबई को 12 रनों से हराया

by Manu
LSG बनाम MI

LSG बनाम MI Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दी। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, लेकिन जवाब में मुंबई इंडियंस आखिरी ओवर तक लड़ने के बावजूद 191 रन ही बना सकी और 12 रनों से हार गई। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए अर्धशतक जड़ा, लेकिन लखनऊ के मिचेल मार्श और एडन मार्करम की फिफ्टी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

LSG बनाम MI: मुंबई की मुंह से छीना मैच

मुंबई इंडियंस पिछले मैच में 8 विकेट से जीत के साथ उत्साह में थी। इस बार लखनऊ ने उनके सामने 204 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा घुटने की चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे, तो विल जैक्स और रायन रिकेलटन ने ओपनिंग की। लेकिन 17 रन पर ही दोनों आउट हो गए। जैक्स ने 5 और रिकेलटन ने 10 रन बनाए।

यहां से सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 69 रनों की शानदार साझेदारी की। नमन ने 24 गेंदों में 46 रन ठोके, तो सूर्या ने 43 गेंदों में 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आखिरी 5 ओवरों में मुंबई को 61 रन चाहिए थे और सूर्या के क्रीज पर होने से जीत करीब लग रही थी। लेकिन सूर्या के आउट होते ही खेल फंस गया। बाद में धीमी खेलने के कारण तिलक वर्मा को  रिटायर्ड आउट कर वापस बुला लिया। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मैदान में भेजा गया। 

शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी

आखिरी 2 ओवरों में मुंबई को 29 रन चाहिए थे। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर थे, और यह स्कोर उनके लिए हासिल करने लायक दिख रहा था। लेकिन 19वां ओवर गेम चेंजर साबित हुआ। शार्दुल ठाकुर ने इस ओवर में सिर्फ 7 रन दिए, जिससे आखिरी ओवर में आवेश खान को 21 रन बचाने का मौका मिला गया। आवेश की पहली गेंद पर सिक्स पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लखनऊ को 12 रनों से जीत दिला दी।

ये भी देखे: KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने SRH को 80 रनों से हराया

You may also like