LSG बनाम GT पिच रिपोर्ट, जाने लखनऊ में बारिश सम्भावना कितनी है?

by Manu
LSG बनाम GT

LSG बनाम GT: आईपीएल 2025 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि लखनऊ ने पांच मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

LSG बनाम GT: हेड टू हेड में GT आगे

यदि हम आमने-सामने के रिकॉर्ड को देखें तो गुजरात का पलड़ा भारी है। गुजरात ने 4 मैच जीते हैं। जबकि लखनऊ को सिर्फ एक जीत हाथ लगी है। आवेश खान इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आवेश ने शुभमन गिल को दो बार आउट किया है।

LSG बनाम GT पिच रिपोर्ट

यह मैच लखनऊ में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इससे हल्की गर्मी पैदा होगी। ग्राउंड स्टाफ ने 9 में से 2 पिचों को अच्छी तरह से तैयार किया है। पिच काली मिट्टी से बनी है। दूसरी पिच मिश्रित है। गुजरात मैच के लिए कौन सी पिच चुनी गई है, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यहां 180 रन बन सकेंगे।

इकाना स्टेडियम का मौसम रिपोर्ट

लखनऊ में आज धूप के साथ बादल भी रहेंगे। बारिश  होने की 25% सम्भावना है। तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

लखनऊ और गुजरात की संभावित 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिगवेश राठी, रवि बिश्नोई

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया/वाशिंगटन सुंदर।

ये भी देखे: CSK vs KKR: धोनी ने बताई हार की वजह, जाने कहा हुई CSK से गलती?

You may also like