लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा दावा, ‘संसद में कल PM मोदी पर हमला होने वाला था’

by Manu
स्पीकर ओम बिरला

नई दिल्ली, 05 फ़रवरी 2026: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को आखिरी समय पर टालने की वजह का खुलासा किया है। स्पीकर ने गुरुवार को चेयर से ही बड़ा दावा करते हुए कहा कि बुधवार शाम 5 बजे प्रधानमंत्री का प्रस्तावित भाषण इसलिए टाला गया क्योंकि सदन में उनकी सुरक्षा को लेकर अप्रत्याशित खतरे की आशंका जताई गई थी।

स्पीकर ओम बिरला ने सदन में कहा “कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सदन में हमला होने की संभावना थी। संसद परिसर में अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। हालात को देखते हुए मैंने प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया और उन्होंने मेरी बात मान ली।”

स्पीकर ने आगे कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया ताकि सदन की गरिमा और प्रधानमंत्री की सुरक्षा दोनों बनी रहे। उन्होंने कांग्रेस सांसदों को चेतावनी भी दी और कहा “पोस्टर लेकर सदन में आओगे तो कार्यवाही नहीं चलेगी। सदन की मर्यादा बनाए रखनी होगी।”

ये भी देखे: संसद शीतकालीन सत्र का हुआ समापन, विपक्षी नेताओं से मिले पीएम मोदी, स्पीकर की चाय पार्टी में सभी दल शामिल

You may also like