Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार ने दिया जवाब

by Manu
लॉकडाउन

नई दिल्ली, 27 मार्च 2026: भारत सरकार ने ईरान युद्ध के बीच चल रही राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा कि सरकार के पास लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।”

हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाने और लोगों में घबराहट पैदा करने की कोशिशें गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदेह हैं।

ये भी देखे: BREAKING: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, जानें नई दरें

You may also like