मंडी के सकरयार गाड में तेंदुए का हमला, एक ही रात में 52 भेड़-बकरियां मार डालीं

by Manu
तेंदुए

मंडी, 27 नवंबर 2025: सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सकरयार गाड में मंगलवार रात तेंदुए ने कहर बरपाया। जंगल में घात लगाए तेंदुए ने भेड़-बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया और 52 को मौत के घाट उतार दिया। कुल 75 भेड़ों के झुंड में से सिर्फ 23 ही जिंदा बचीं।

मृत भेड़ें देवेंद्र कुमार (पुत्र लाहलू राम), गोपाल और गीतानंद (पुत्र जीत राम) की थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे तेंदुए ने हमला किया। अफरा-तफरी में भेड़पालक देवेंद्र कुमार खच्चर के पैरों तले आ गया और बेहोश हो गया।

सुबह होश आने पर उसने देखा कि चारों तरफ भेड़ों के शव बिखरे पड़े हैं। कई गायब थीं। वह लड़खड़ाते हुए करीब 2 किमी दूर दूसरे डेरे पर पहुंचा और पूरी आपबीती सुनाई। गांव वालों ने सूचना दी। ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की तो भेड़ें मरी मिलीं।

बुधवार को वन विभाग की टीम, पशुपालन विभाग के डॉक्टर और पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे। नुकसान का मुआयना किया। मालिकों को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की गई। इलाके में तेंदुए का खौफ फैल गया है।

ये भी देखे: बड़ूही में तेंदुए का आतंक, कई पालतु जानवरो को बनाया शिकार; दहशत में लोग

You may also like