बिहार में विधान सभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : पासवान

by TheUnmuteHindi
बिहार में विधान सभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : पासवान

नई दिल्ली, 26 सितंबर : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने जनता दल (यूनाइटेड) नेता और कभी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बिहार के दलित नेता ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के एक खास वर्ग के प्रति प्रतिबद्ध है जिसका वह प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने देशभर में जाति आधारित जनगणना की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से प्राप्त आंकड़ों से समाज के उन वर्गों की वास्तविक आबादी जानने में मदद मिलेगी, जिन्हें और अधिक उत्थान की आवश्यकता है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में फिर से सरकार बनाएगा, जहां 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

You may also like