महाराष्ट्र में नेताओं ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र में नेताओं ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

मुंबई, 5 अक्टूबर : महाराष्ट्र में जनजातीय आरक्षण में धनगर समुदाय को शामिल करने का विरोध कर रहे कुछ नेताओं ने आज महाराष्ट्र विधान सभा मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार कूदने के बाद सभी नेता सुरक्षा जाल पर जा गिरे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मौजूदा सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने के लिए संवैधानिक संशोधन लेकर आने की अपील की। पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मराठाओं को आरक्षण देकर इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि इस तरह के कदम से अन्य समुदायों के लिए निर्धारित आरक्षण की सीमा में कोई व्यवधान नहीं पड़े। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत है। लेकिन अगर तमिलनाडु (विभिन्न समुदायों के लिए आरक्षण) 78 प्रतिशत कर सकता है तो महाराष्टू में 75 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं किया जा सकता। इस मामले को लेकर बड़े स्तर पर नेताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

You may also like