नई दिल्ली, 26 सितंबर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज अपना 92वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को बधाई दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सांझा एक पोस्ट में मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विनम्रता, बुद्धिमानी से देश की निस्वार्थ सेवा की और देश के भविष्य को दिशा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके अतिरिक्त अन्य नेताओं ने भी उन्हें जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 92वें जन्म दिवस पर नेताओं ने दी बधाई
51
previous post