लश्कर का टॉप कमांडर अबू सैफुल्लाह को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

by Manu
अबू सैफुल्लाह

नई दिल्ली, 21 मई 2025: ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकियों को मौत के मुह सुलाया गया था। इसके बाद भी पाकिस्तानी आतंकवादियों की नींद हराम है। नागपुर में आरएसएस मुख्यालय (RSS headquarters) पर 2006 में हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू सैफुल्लाह पाकिस्तान में मारा गया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अबू सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

अबू सैफुल्लाह लंबे समय से नेपाल से अपनी नापाक गतिविधियां चला रहा था। लेकिन वह वर्तमान में सिंध प्रांत के मतली बदिन से काम कर रहा था। यह आतंकवादी भारत में तीन हमलों की साजिश में शामिल था।

लश्कर के इस आतंकी का नाम अबू सैफुल्लाह उर्फ ​​मोहम्मद सलीम उर्फ ​​राजुल्ला निज़ामानी था. जानकारी के अनुसार वह नेपाल में लश्कर-ए-तैयबा के पूरे मॉड्यूल को संभाल रहा था। इसका मुख्य कार्य सेना की आतंकवादी गतिविधियों के लिए कैडर और वित्तीय सहायता प्रदान करना था।

यह आतंकवादी लश्कर के आतंकवादियों को नेपाल के रास्ते भारत भी भेज रहा था। 2006 में नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पर हुए हमले में भी उसने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2001 में सीआरपीएफ कैंप रामपुर पर हुए हमले में भी उसकी अहम भूमिका थी। वह 2005 में आईआईएससी बेंगलुरु पर हमले की साजिश में भी शामिल था।

ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर: शोपियां के बाद त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर

You may also like