चंडीगढ़, 21 फरवरी 2026: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धमाके की साजिश रच रहा है। मुख्य निशाना लाल किला और उसके आसपास के इलाके हैं। साथ ही चांदनी चौक के प्रमुख मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को भी टारगेट करने की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि LeT के कुछ सक्रिय सदस्य या उनके सहयोगी दिल्ली में घुसपैठ कर चुके हैं। वे लाल किले के सामने या आसपास किसी बड़े विस्फोट की योजना बना रहे हैं। लाल किला न केवल एक बड़ा पर्यटन स्थल है बल्कि राष्ट्रीय महत्व का ऐतिहासिक स्मारक भी है। यहां हर दिन हजारों पर्यटक आते हैं और गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर भारी भीड़ रहती है।
अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस, CRPF, स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। लाल किला परिसर, चांदनी चौक, दरियागंज, फतेहपुरी मस्जिद, जामा मस्जिद और आसपास के सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ये भी देखे: OPERATION KELLER: शोपियां में सेना का ऑपरेशन केलर, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर