भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भूस्खलन से रफ्तार थमी, वाहनों की लंबी कतारें

by Manu
भूस्खलन

चंबा, 13 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। तुन्नूहट्टी, लाहड़ और मैहला के पास रात में हुई मूसलाधार बारिश ने हाईवे को मलबे और गिरे पेड़ों से पट दिया, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और चालकों को वाहनों में ही बैठे-बैठे हाईवे बहाल होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

एनएच मंडल के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि तेज बारिश की वजह से हाईवे पर पेड़ गिरने और भारी मलबा आने से यह नौबत आई है। उन्होंने कहा कि मशीनरी और टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है, और जल्द ही आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा।

ये भी देखे: मंडी में भूस्खलन से काली नाग जी का पवित्र मंदिर क्षतिग्रस्त, भक्तों ने बताया देवता का बलिदान

You may also like