लेह, 27 सितंबर 2025: लेह में लगे कर्फ्यू के बीच शुक्रवार को गृह मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय टीम पहुंच गई है। जो पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर रही है। मंत्रालय के अधिकारियों ने उपराज्यपाल, स्थानीय नागरिकों, पुलिस महकमे और लेह सर्वोच्च निकाय के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की अहम बैठकें कीं। इन चर्चाओं का मकसद हालात को शांत करने और भविष्य के खतरे से निपटने की रणनीति तैयार करना है।
लेह में लगे कर्फ्यू की मार आम आदमी पर सबसे ज्यादा पड़ रही है। रोजमर्रा की जरूरतों जैसे राशन, दूध और सब्जियों की भारी किल्लत हो गई है। कई इलाकों में लोग घरों में कैद होकर परेशान हैं। बाजारों की सड़कें सूनी पड़ी हैं।
जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने हालात को देखते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। आंगनवाड़ी केंद्र भी तालाबंद रहेंगे, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
ये भी देखे: लेह हिंसा के तीन दिन बाद सोनम वांगचुक पर NSA, जोधपुर जेल भेजा गया