कुमारी शैलजा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – ”अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं..”

by Manu
कुमारी शैलजा

सिरसा, 06 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। पटना में विधानसभा परिसर में नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनकी मौजूदगी में पर्चा भरा गया। एनडीए के अन्य उम्मीदवारों नितिन नवीन रामनाथ ठाकुर उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी संयुक्त रूप से नामांकन किया।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने इस कदम पर एनडीए पर तीखा हमला बोला है। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब शायद एनडीए को बिहार में नीतीश कुमार की जरूरत महसूस नहीं हो रही है इसलिए उन्हें राज्यसभा भेज रहे हैं।

नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से वे राज्यसभा जाना चाहते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई सरकार को पूरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। राज्यसभा की बिहार की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा।

ये भी देखे: हरियाणा में राशन डिपो की संख्या बढ़कर 13 हजार 408 होगी, 33 प्रतिशत डिपो महिलाओं के संचालन में होंगे

You may also like