बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने यह सरप्राइज देते हुए कहा, “मैं अब ‘कृष 4’ के निर्देशन की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं।” ऐसे में ऋतिक ने न्यूयॉर्क ट्रिप के दौरान प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रियंका को कृष 4 में कास्ट किए जाने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर इस फिल्म में वापसी करने जा रही हैं।
कृष 4 में फिर नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा ने ‘कृष 4’ में मुख्य भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने का फैसला किया है। फिल्म ‘कृष’ के पिछले दो भागों में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता था। कहा जा रहा है कि फिल्म का सफर ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगा। ऐसे में ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की वापसी पक्की हो गई है और वह प्रिया के किरदार में नजर आएंगी।
फिलहाल यशराज फिल्म्स में कृष 4 का प्री-प्रोडक्शन कार्य जोरों पर चल रहा है। वही, ऋतिक लेखक के साथ काम कर रहे हैं, जबकि आदित्य स्क्रिप्ट को संशोधित करने में मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ प्रोजेक्ट्स वीएफएक्स को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, लेकिन कृष 4 एक ऐसी फिल्म है, जहां वीएफएक्स की शुरुआत कहानी से ही हो जाती है।
राकेश रोशन ने X पर किया ऐलान
28 मार्च को राकेश रोशन ने कहा, डुग्गू, 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था और आज, 25 साल बाद, दो फिल्म निर्माता, आदित्य चोपड़ा और मैं, तुम्हें हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म Krrish 4 में एक निर्देशक के रूप में लॉन्च कर रहे हैं।
ये भी देखे: सनी देओल की ‘जाट’ ने पहले दिन तोड़े कई रिकार्ड, जाने कितनी की कमाई