Kolkata Gangrape Case: लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

by Manu
Kolkata Gangrape Case

कोलकाता, 28 जून 2025: Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के कस्बा इलाके में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून 2025 को हुई एक 24 वर्षीय प्रथम वर्ष की लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप (Kolkata Gangrape Case) की घटना ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया है। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है, जिसे 28 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया।

कॉलेज के गार्ड रूम में ले जाकर किया बलात्कार

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा से संबंधित फॉर्म जमा करने के लिए कॉलेज गई थी। वह स्टूडेंट यूनियन रूम में इंतजार कर रही थी। शाम 7:30 से 10:50 बजे के बीच, मुख्य आरोपी, 31 वर्षीय मनोजीत मिश्रा, जो तृणमूल कांग्रेस छत्र परिषद (TMCP) के दक्षिण कोलकाता जिला इकाई के महासचिव और कॉलेज के पूर्व छात्र हैं, ने कथित तौर पर कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने का आदेश दिया। इसके बाद पीड़िता को जबरदस्ती गार्ड रूम में ले जाया गया, जहां मिश्रा ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि दो अन्य आरोपी, 19 वर्षीय जैब अहमद (प्रथम वर्ष का छात्र) और 20 वर्षीय प्रमीत मुखर्जी (द्वितीय वर्ष का छात्र), ने बाहर पहरा दिया।

पीड़िता ने पकड़े पैर, आरोपीयों ने घटना का वीडियो किया रिकॉर्ड

पीड़िता ने बताया कि उसने मिश्रा के पैर पकड़कर और बार-बार छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी नहीं रुके। उसने यह भी आरोप लगाया कि मिश्रा ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी, जिसमें उसके प्रेमी को नुकसान पहुंचाने और माता-पिता को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी शामिल थी। पीड़िता ने बताया कि उसने बचने की कोशिश की, लेकिन एक आरोपी ने उसे हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की, जिससे उसे चोटें आईं।

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि

मेडिकल जांच में पीड़िता के शरीर पर जबरन प्रवेश, काटने के निशान, और नाखूनों के खरोंच के सबूत मिले, जो उनकी शिकायत की पुष्टि करते हैं। फोरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल को सील कर दिया गया है, और कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

ये भी देखे: RG Kar Rape Case: सीबीआई ने हाईकोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म से किया इनकार

You may also like