कोलकाता, 16 जून 2025: कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में रविवार देर रात एक भीषण आग (Kolkata Fire) लग गई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। इस भयावह अग्निकांड में करीब 1300 दुकानें जलकर खाक हो गईं और बाजार में मौजूद गोदाम भी पूरी तरह नष्ट हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरा बाजार धुएं के गुबार में घिर गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन दुकानदारों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंचीं। जब तक अग्निशमन कर्मी पहुंचे, आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया। कर्मचारियों को बाजार के अंदर तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने 22 फायर इंजनों को लगाया, जो घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाने में जुटे रहे। कोलकाता पुलिस इस घटना की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आग (Kolkata Fire) लगने का सटीक कारण पता नहीं चल सका है। दुकानदारों का कहना है कि उनकी जिंदगी की कमाई इस आग में स्वाहा हो गई, और अब वे पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं।
ये भी देखे: Dwarka Fire: द्वारका के सबद अपार्टमेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए पिता ने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग