KL Rahul IPL Record: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) IPL इतिहास में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें उन्होंने 57 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मामले में उन्होंने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 135 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे, वही राहुल ने 130 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।
LSG के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल ने 129 पारियों में 4949 रन बनाए थे। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में 51 रन बनाकर आईपीएल में 5,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। उन्होंने अब तक अपने 139 मैचों के आईपीएल करियर में 5006 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।
केएल राहुल आईपीएल में 130 पारियों में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। डेविड वार्नर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 135 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है, और विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 157 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स और शिखर धवन का नाम भी शामिल है।
केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले 2 मैच नहीं खेले थे. 2 मैच हारने के बावजूद वह ऑरेंज कैप की रेस में हैं. राहुल ने अब तक 7 पारियों में 64.6 की औसत से 323 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में सातवें स्थान पर हैं। वह आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
ये भी देखे: LSG बनाम DC टीम न्यूज व प्लेइंग 11, आज इसको मिल सकता है मौका!