KKR vs PBKS: जाने ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट व पंजाब और KKR की प्लेइंग 11

by Manu
KKR vs PBKS

KKR vs PBKS Match Prediction: आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025 में इस मैदान पर यह 5वां मैच होगा।

KKR vs PBKS Pitch: ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच उछाल और गति के कारण बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। जिससे गेंद को बल्ले पर आसानी से आने में मदद मिलेगी। इस बीच, तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिलने की संभावना है। बीच के ओवर में स्पिन अच्छा करती है इस मैदान पर।

ईडन गार्डन्स पर अब तक का रिकार्ड

कोलकाता ने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर अब तक 92 मैच खेले हैं और 53 मैचों में जीत हासिल की है। टीम को 39 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने ईडन गार्डन्स पर अब तक 13 मैच खेले हैं। पंजाब अपने घरेलू मैदान कोलकाता में केवल 4 मैच ही जीत पाया है। पंजाब 9 मैच हार चुका है।

KKR vs PBKS Predicted 11: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोरा

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार

ये भी देखे: RCB vs RR: जीत की दहजीज पर पहुंच फिर हारी राजस्थान, RCB ने 11 रनों से हराया

You may also like