KKR vs CSK Match Result: IPL 2025 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 विकेट से हरा दिया। प्लेऑफ के लिहाज से KKR के लिए यह मैच काफी अहम था। इस मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए, जिसके जवाब में CSK ने आखिरी ओवर तक चले मैच में 2 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। अंत में इस मैच में एमएस धोनी 17 रन पर नाबाद लौटे और चेन्नई को जीत दिलाई।
KKR vs CSK: उर्विल पटेल की विस्फोटक डेब्यू
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 180 रनों का लक्ष्य दिया गया था। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे भी शून्य पर आउट हो गए। इस मैच में आईपीएल में पदार्पण करने वाले उर्विल पटेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजान किया। उन्होंने 31 रनों की विस्फोटक पारी में 1 चौका और 4 छक्के लगाए।
रवींद्र जडेजा को शुरुआत तो मिली लेकिन वह 10 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक समय 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की आधी टीम 60 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने 67 रनों की साझेदारी कर टीम को इस संकट से उबारा। डेवाल्ड ब्रेविस ने महज 25 गेंदों पर 52 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए। अंत में फिर जा कर मैच लगा की KKR वापसी कर सकती है जब ये दोनों आउट हो गए। लेकिन धोनी से आखिरी ओवर में मैच CSK के नाम कर दिया।
ये भी देखे: IPL 2025 Playoffs Scenario: प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक, जाने सभी टीमों के समीकरण?