3
नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन को गिरफ्तार किया गया है। उन्हे अपने जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया है। उन्हे थेम्स वैली पुलिस ने एक 66 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक पद पर कदाचार (misconduct in public office) के संदेह में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नॉरफॉक (सैंड्रिंघम एस्टेट) और बर्कशायर में उनके ठिकानों पर तलाशी ली है। गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस हिरासत में है।
पुलिस के अनुसार यह जांच जेफरी एपस्टीन फाइलों से जुड़े दावों पर आधारित है।
एपस्टीन फाइलों के हालिया खुलासे के बाद इस जांच को तेज किया गया था। पुलिस ने पहले भी एंड्रयू माउंटबेटन के खिलाफ शिकायतों की जांच की थी लेकिन अब औपचारिक गिरफ्तारी हुई है।
ये भी देखे: एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से विवाद पर मांगी माफी, कहा- लंबा खिंचा विवाद