चंडीगढ़, 19 मार्च 2026: चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या के दो आरोपियों का हरियाणा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने दोनों को कैथल जिले में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस के मुताबिक ये दोनों चंडीगढ़ सेक्टर-9 में 18 मार्च को चमनप्रीत नागरा पर 8 से ज्यादा गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। हत्या के बाद वे हरियाणा की ओर भागे थे जहां एजीटीएफ ने सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया।
मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। दोनों घायल हुए लेकिन जिंदा पकड़े गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक दो पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं।
चमनप्रीत नागरा के परिवार ने गिरफ्तारी की खबर आने तक पोस्टमॉर्टम नहीं कराने पर अड़ान बनाई हुई थी।
ये भी देखे: BREAKING: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही 8 राउंड फायरिंग