1
चंडीगढ़, 13 फ़रवरी 2026: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर सख्त कदम उठाते हुए खमाणों की तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किया गया है और 12 फरवरी 2026 से लागू हो गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन की अवधि में रमणदीप कौर को पंजाब सिविल सेवा नियमावली के अनुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उनका मुख्यालय डिप्टी कमिश्नर कार्यालय रूपनगर निर्धारित किया गया है। वे अब वहीं रिपोर्ट करेंगी।
ये भी देखे: तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 14 अधिकारी सस्पेंड