लखनऊ, 07 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर जाने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार केशव मौर्य ला मार्टिनियर ग्राउंड (लॉ मार्ट्स) से हेलीकॉप्टर द्वारा कौशांबी जा रहे थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर के केबिन में धुआं भर गया। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
उपमुख्यमंत्री के कार्यालय ने पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई। हेलीकॉप्टर में केशव प्रसाद मौर्य उनके सहयोगी विवेक और दो पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे।
पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेलीकॉप्टर को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है।
ये भी देखे: SIR से विपक्ष की नैया डूब रही, अब फर्जी वोटरों का खेल खत्म – केशव प्रसाद मौर्य