24
लखनऊ, 23 सितंबर 2025: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को करीब दो साल की जेल मुश्किलों के बाद मंगलवार को जमानत मिल गई। सीतापुर जिला कारागार से रिहा होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई, खासकर बसपा में शामिल होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ा तंज कसते हुए कहा कि आजम चाहे सपा में ही डटे रहें या बसपा का दामन थाम लें, 2027 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों की हार तो तय है।
BJP के इस दिग्गज नेता ने ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर कर तीखा प्रहार किया: “मोहम्मद आजम खान चाहें सपा में रहें या बसपा में जाएं, सपा-बसपा दोनों की 2027 में हार का मातम तय है।”
ये भी देखे: 23 महीने की जेल यात्रा का अंत, रिहा होंगे आजम खान, समर्थकों में खुशी की लहर