केरल हाईकोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगाई रोक, रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स को झटका

by Manu
द केरल स्टोरी 2

कोच्चि, 26 फरवरी 2026: ‘द केरल स्टोरी 2’ को 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने बिना ठीक से दिमाग लगाए ही फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया।

केरल हाईकोर्ट के जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की सिंगल बेंच ने आज आदेश दिया कि फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक रहेगी। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रमाणन देते समय सीबीएफसी ने उन दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जो सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे केरल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। विपुल शाह ने कहा कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है।

ये भी देखे: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती, सलमान हॉस्पिटल पहुंचे

You may also like