कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी शाहनूर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने थाना मंझनपुर की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान उसे दबोच लिया। आरोपी पर अपने ही गांव की अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। उसने धमकी भी दी थी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि बेटी शमसाबाद के स्कूल में पढ़ती है। गांव का ही शाहनूर उसे लगातार तंग करता था। स्कूल जाते वक्त अश्लील बातें करता। प्रेम के जाल में फंसाकर जबरन संबंध बनाता रहा।
पीड़िता ने कहा, छह अगस्त को आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिवार ने कोतवाली मंझनपुर में शिकायत की। शाहनूर के खिलाफ दुष्कर्म और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया, मंझनपुर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। देर शाम मुठभेड़ हुई। इसमें शाहनूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी देखे: कन्नौज में उत्तर प्रदेश पुलिस की दरिंदगी, विधायक का नाम लेने पर निर्दोष को पीटा