11
अयोध्या, 10 जनवरी 2026: अयोध्या में राम मंदिर परिसर के बाहर एक्जिट गेट के पास नमाज पढ़ने वाले एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में ले लिया है। मंदिर से निकलते समय एक युवक ने एक्जिट गेट के बाहर नमाज अदा करने की कोशिश की।
सूत्रों के अनुसार, युवक कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है और उसका नाम अबू अहमद शेख है। मंदिर परिसर में तैनात वाचर ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका। जानकारी के मुताबिक, रोके जाने पर युवक ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी. उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी ने भगवा ध्वजा फहराई, RSS चीफ भागवत और योगी संग की पूजा