कर्नाटक: भाजपा के दो विधायक 6 साल के लिए निलंबित, जाने क्या है वजह

by Manu
कर्नाटक भाजपा

कर्नाटक, 27 मई 2025: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दो विधायकों, यशवंतपुर के एस. टी. सोमशेखर और येल्लापुर के ए. शिवराम हेब्बार, के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। भाजपा ने दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग करने के चलते छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी हटा दिया गया है।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बताया कि लंबी चर्चा के बाद पार्टी आलाकमान ने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, “सोमशेखर और हेब्बार ने बार-बार पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया। इसलिए उन्हें छह साल के लिए निलंबित किया गया है और सभी पदों से हटाया गया है।”

क्यों किया गया दोनों को निलंबित

भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने हेब्बार को लिखे पत्र में साफ किया कि उनकी बार-बार की गई अनुशासनहीनता के कारण यह कार्रवाई जरूरी हो गई थी। पत्र में कहा गया, “आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है और आपके सभी पद छीन लिए गए हैं।”

दोनों विधायकों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और उनकी गतिविधियों की जांच भी हुई है। खास तौर पर, फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में सोमशेखर ने पार्टी व्हिप की अवहेलना करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के पक्ष में वोट दिया था, जबकि हेब्बार ने वोटिंग से दूरी बनाई थी। इन हरकतों को पार्टी ने आंतरिक विद्रोह माना और इसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

ये भी देखे: बृजभूषण शरण सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत, POCSO केस में बरी

You may also like