बेंगलुरु, 06 मार्च 2026: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार 6 मार्च को राज्य का 2026-27 का बजट पेश करते हुए बच्चों के मोबाइल और सोशल मीडिया इस्तेमाल पर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन करने का फैसला किया है।
सीएम सिद्धारमैया ने 4.48 लाख करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया। बजट में शिक्षा स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई सुधारों का जिक्र किया गया। बच्चों पर बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते मोबाइल उपयोग से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा। यदि यह नियम लागू होता है तो कर्नाटक भारत का पहला राज्य बनेगा जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर राज्य स्तर पर बैन लगेगा।
सिद्धारमैया ने बजट भाषण में कहा- बच्चों पर बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर को रोकने के लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन कर दिया जाएगा।
ये भी देखे: ‘हमने 15 साल तक के बच्चों के लिए बंद किया सोशल मीडिया, PM मोदी भी की अपील’, बोले फ्रांस के राष्ट्रपति