कर्नाटक बंद का ऐलान: आवश्यक सेवाएँ रहेंगी चालू

by chahat sikri
कर्नाटक बंद

कर्नाटक बंद, 21मार्च 2025:  कल 22 मार्च,2025 कर्नाटक बंद रहेगा। जिसके कारण पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई दुखद घटना न हो। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे अपडेट्स पर ध्यान दें। विरोध प्रदर्शन के कारण व्यवसाय, स्कूल, कॉलेज और परिवहन सेवाओं में रुकावट आ सकती है।

कर्नाटक बंद का कारण

22 मार्च को कर्नाटक बंद का ऐलान कन्नड़ समर्थक समूहों ने किया है। यह बंद महाराष्ट्र में KSRTC ड्राइवर पर हुए हमले के विरोध में है। इस घटना से कन्नड़ संगठनों में गुस्सा है, और वे कन्नड़ लोगों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

क्या बंद रहेगा:

  • बस सेवाएँ: BMTC और KSRTC की बसें प्रभावित हो सकती हैं तो कुछ निजी कैब और ऑटो भी सीमित चलेंगी।
  • मॉल और थिएटर: विरोध तेज़ होने पर ये बंद हो सकते हैं।
  • सरकारी कार्यालय: खुले रहेंगे, लेकिन उपस्थिति कम हो सकती है।
  • स्कूल और कॉलेज: कई जगहों मे स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी है।
  • दुकानें और बाज़ार: प्रमुख बाज़ार जैसे चिकपेट और गांधी बाज़ार बंद रह सकते हैं।

क्या खुला रहेगा:

  • मेट्रो सेवाएँ: हमेशा की तरह चलेंगी।
  • आवश्यक सेवाएँ: पेट्रोल पंप, दूध बूथ और सुपरमार्केट खुले रहेंगे।
  • खाना और अन्य सामान डिलीवरी: ऐप्स जैसे ब्लिंकिट और ज़ेप्टो काम करते रहेंगे।
  • अस्पताल और मेडिकल स्टोर: पूरी तरह चालू रहेंगे।
  • रेलवे और हवाई अड्डा सेवाएँ: ट्रेन और फ्लाइट्स पहले की तरह ही चलती रहेंगी लेकिन वहाँ तक पहुँचने में दिक्कत हो सकती है।

    यह भी देखे:दर्द से तंग आकर युवक ने खुदअपने पेट की सर्जरी की!

You may also like