करनाल: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं सुनी

by Manu
मनोहर लाल

चंडीगढ़, 19 अप्रैल 2025: केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने करनाल के नीलोखेड़ी में केंद्र सरकार की खाली पड़ी सरकारी प्रेस की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस भूमि से संबंधित दस्तावेजों की रिपोर्ट तैयार कर उनके कार्यालय में भेजी जाए, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि यह भूमि, जो पहले सरकारी प्रेस के लिए इस्तेमाल होती थी, अब बंद हो चुकी है और आवास एवं शहरी विभाग के अधीन है। मनोहर लाल ने कहा कि इस भूमि को उचित कीमत पर किसी विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने रखा जाएगा, ताकि इसका बेहतर उपयोग हो और रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें। उन्होंने नीलोखेड़ी के एसडीएम को भूमि का नक्शा तैयार कर जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

इसके बाद, मंत्री ने नीलोखेड़ी की अनाज मंडी का दौरा किया, जहां उन्होंने मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से खरीद व्यवस्था और बारदाने के बारे में चर्चा की। उन्होंने गेहूं की ढेरियों का निरीक्षण किया, नमी की जांच की और किसानों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि गेहूं की खरीद में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

ये भी देखे: धर्म और समाज की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी ने न्यौछावर किया सर्वंश – नायब सिंह सैनी

You may also like