सहारनपुर,10 जुलाई, 2025: पूरे प्रदेश में कल से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के लिए आपको बतादें की कांवड़ मार्ग पर करीब तीन सौ स्थानों पर 850 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
शिव भक्तों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड़ जारी
कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर अटल कुमार राय ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड़ जारी किए हैं। उन्होंने बताया की क्यूआर कोड़ स्केन करते ही तमाम नक्शे की जानकारी मिलेगी। जिससे कावड़िये ढाबा, पेट्रोल पंप, चिकित्सा शिविर, चिकित्सा शिविर, कांवड़ शिविर और कांवड़ मार्ग एवं पुलिस पिकेट आदि के जानकारी ले सकेंगे।
ट्रेनों को हरिद्वार तक बढ़ाने का फैसला
क्यूआर कोड़ मुख्य कांवड़ मार्ग, सभी शिविरों और प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि निगम की ओर से यात्रा मार्ग पर आठ अस्थाई शौचालय बनाए जा रहे हैं। साथ ही बिजली के खंभों से बचाव के लिए अर्थ कराने के निर्देश भी अधिकारियों को जारी किए गए हैं। अधिशासी अभियंता वीबी सिंह ने बताया कि शिविरों के अनुसार पंपों का रि-बोर कार्य भी समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा रेलवे विभाग ने चार ट्रेनों को हरिद्वार तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े: Gold Price: सोने की गिरावट पर लगी ब्रेक, लगातार तीन दिन से गिर रही थी कीमतें