Kangra Crime: नाबालिग से दुराचार के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

by Manu
लखनऊ दुष्कर्म

नूरपुर, 19 अगस्त 2025: पुलिस जिला नूरपुर के थाना इंदौरा में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

इंदौरा थाना प्रभारी इंस्पैक्टर आशीष पठानिया ने बताया कि 14 अगस्त को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता है। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लड़की को ढूंढने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।

17 अगस्त को पुलिस ने लड़की को एक युवक के साथ बरामद कर इंदौरा थाना लाया। शुरुआत में लड़की ने चिकित्सकीय जांच से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन अगले दिन लड़की ने बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ दुराचार किया है और वह अब मेडिकल जांच करवाना चाहती है। इसके आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।

ये भी देखे: युवक ने अपनी नाबालिग बेटी से की शर्मनाक हरकत, विरोध पर पत्नी को पीटा

You may also like