बठिंडा, 10 फ़रवरी 2026: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत आज बठिंडा जिला कोर्ट में पेश होंगी। यह पेशी बुजुर्ग किसान महेंद्र कौर द्वारा दायर मानहानि मामले में होगी। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
कोर्ट में आज कंगना के पासपोर्ट जमा करवाने की मांग पर विचार हो सकता है। शिकायतकर्ता पक्ष ने यह याचिका दायर की है। उनका तर्क है कि कंगना फिल्मों के बहाने विदेश जा सकती हैं इसलिए पासपोर्ट सरेंडर करवाया जाए। बचाव पक्ष इस पर अपना जवाब देगा।
यह मामला 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़ा है। उस दौरान कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। पोस्ट में बठिंडा जिले की बहादुरगढ़ जंडियां गांव की बुजुर्ग किसान महेंद्र कौर की तस्वीर शेयर करते हुए विवादित टिप्पणी की गई। कंगना ने उन्हें शाहीन बाग आंदोलन की ‘बिलकिस बानो दादी’ बताकर कहा था कि ऐसी महिलाएं 100-100 रुपये में धरने के लिए उपलब्ध होती हैं। महेंद्र कौर ने इसे अपनी गरिमा पर हमला बताते हुए जनवरी 2021 में बठिंडा कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया।
ये भी देखे: बठिंडा कोर्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत की पेशी आज, आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला