मानसिक रूप से परेशान हैं कंगना : राजा वडिंग

by TheUnmuteHindi
मानसिक रूप से परेशान हैं कंगना : राजा वडिंग

नई दिल्ली, 25 सितम्बर : हिमाचल के मंडी से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा कृषि कानूनों केा लेकर दिए गए बयान के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने बयान दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वडि़ंग ने कहा कि कंगना रनौत मानसिक रूप से परेशान हैं, वह कुछ भी बोल सकती हैं। वह महसूस करती है, जो भी संवेदनशील मुद्दे हैं, उन पर उसे चर्चा करनी चाहिए। जब वह संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करती हैं तो विवादित बयान देती हैं, जिसे टी.वी. पर दिखाया जाएगा तो लोग गालियां निकालेंगे और कंगना को गालियां सुनने में मजा आता है। बता दें कि कंगना ने इस बार उन्होंने कृषि से जुड़े तीन कानूनों को लेकर बयान दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लाए जाने चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि किसानों को इसकी मांग करनी चाहिए, जिसे लेकर राजा वडिंग ने इसका जवाब दिया है।

You may also like