नई दिल्ली, 07 फ़रवरी 2026: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर खुले गड्ढे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना में दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ भी गैर-इरादतन हत्या (धारा 304A) का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सड़क पर जल बोर्ड के कार्य के दौरान गड्ढा खोदा गया था जिसे ठीक से बंद नहीं किया गया। इसी गड्ढे में बाइक सवार गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार की भी भूमिका सामने आई है जिसके आधार पर उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि जांच में यह सामने आया है कि गड़्ढे को चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग से सुरक्षित नहीं किया गया था। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड को भी नोटिस जारी कर पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी मांगी है।
ये भी देखे: दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत