कैथल: दो सगी बहनों के साथ एक ही समय पर दुष्कर्म, चाचा पर केस दर्ज

by chahat sikri
कैथल: दो सगी बहनों के साथ एक ही समय पर दुष्कर्म

कैथल, 8 अप्रैल 2025: कैथल जिले के एक गांव में दो सगी बहनों के साथ एक ही समय व एक ही होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति पर भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दो पर केस दर्ज किया है।

महिला थाना में दी गई शिकायत में इन युवतियों ने बताया कि वे दोनों सगी बहनें हैं। पड़ोस से ही रिश्ते में चाचा लगने वाला एक आरोपी व उसके मामा का लड़का अक्तूबर 2024 में उन्हें घुमाने के बहाने कैथल के करनाल रोड स्थित एक होटल में ले गए।वहां पर आरोपियों ने उनको पेय पदार्थ में नशा पिला दिया जिससे वे बेसुध हो गई थी।

जान से मारने की धमकी

फिर दोनों आरोपियों ने उनके साथ रेप किया। किसी को बताने पर उनको जान से मारने की धमकी दी थी। युवतियों में से एक की आयु 19 साल और दूसरी की 22 साल है।युवतियों ने बताया कि आरोपी उनको धमकाकर अब तक कई बार उनके साथ रेप कर चुके थे। उन्होंने इस बात का विरोध भी किया लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माने थे। जब बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी उन्हें परेशान करने लगे तो इस संबंध में परिजनों को बताया।

परिजन तुरंत दोनों युवतियों को लेकर महिला थाने में पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि दोनों युवक व युवतियां बालिग बताए गए हैं।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। इस मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे: पटना: सड़क हादसे मे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

You may also like