कैथल, 26 फरवरी 2026: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने कैथल जिले में कोऑपरेटिव सोसाइटी में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए असिस्टेंट रजिस्ट्रार (AR) और एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पाडला निवासी ईश्वर चंद की शिकायत पर हुई।
ईश्वर चंद ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी कोऑपरेटिव सोसाइटी में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे रिश्वत मांग रहे थे। आरोपी ने कुल 1 लाख रुपये की मांग की थी जिसमें से 70 हजार रुपये पहले ही ले चुके थे। शेष 30 हजार रुपये की अंतिम किस्त आज सुबह लेते समय विजिलेंस टीम ने दोनों को मौके पर दबोच लिया।
गिरफ्तारी के समय आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए। रिश्वत की रकम उनके पास से बरामद हुई। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी देखे: फरीदाबाद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और सहयोगी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार